मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगी
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर राजस्थान से आ रही एक बस में आग लग गई। हालांकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्राइवेट स्लीपर कोच बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह 7.20 बजे पनवेल के पास हुई, जब बस उदयपुर से पुणे यात्रियों को ले जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग बस के एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लगी। यह घटना एक्सप्रेसवे की पुणे जाने वाली लेन पर रसायनी पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई।सूचना यह भी पढ़ें- 9 लोगों की जान गई, फिर वही सवाल... स्लीपर बस में आग लगते ही क्यों फंस जाते हैं यात्री? मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग और दूसरी एजेंसियों की बचाव टीमें मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.