मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
गोरखपुर, मई 30 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज उर्फ हरनामपुर टोला भरोहिया निवासी बिहार पुत्र लालचंद की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक रोजी-रोटी कमाने के लिए गोरखपुर से मुंबई जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जानकारी के अनुसार बिहर परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मुंबई काम करने जा रहा था। यात्रा के दौरान भुसावल और जलगांव के बीच अचानक ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल द्वारा परिजनों को दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, वृद्ध मां और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। एक बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष तथा दूसरे की उम्र लगभग 5 वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.