मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, कोहराम
मोतिहारी, जुलाई 25 -- पकड़ीदयाल,निसं। प्रखंड क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी सुजीत महतो के पुत्र अवनीश कुमार उर्फ चुनचुन(20) की मुंबई जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखनऊ के पास हुई। जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अवनीश तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। तीनों भाई मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। अवनीश कुंवारा था। इसके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया । शव देर रात्रि तक आने की संभावना है। पंचायत के मुखिया बिजय साह, राघो साह, बिनोद सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, राकेश कुमार आदि ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.