बरेली, अगस्त 14 -- फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल निवासी 24 वर्षीय शहजाद खां आठ अगस्त की सुबह करीब 10.00 बजे घर से बरेली जंक्शन जाने के लिए निकला था। उन्हें मुंबई जाना था। दोपहर करीब दो बजे परिजनों की फोन पर शहजाद से बात हुई थी। उसने परिजनों को ट्रेन विलंब से आने एवं स्टेशन पर ही बैठे होने की बात कही। परिजनों ने रात में करीब आठ बजे शहजाद को दोबारा फोन किया। उसका मोबाइल बंद मिला। कई बार फोन करने के बावजूद मोबाइल बंद रहा। परिजनों तलाशने पर भी शहजाद का कोई पता नहीं चल सका। भाई नौशे खां ने गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...