जौनपुर, अप्रैल 17 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित परिवार मुंबई में रहता है। घर खाली पाकर चोर जेवर, महंगी साड़ियां और बर्तन समेत करीब 4-5 लाख का सामान ले उड़े। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छीनबीन में जुटी है। चकिया गांव निवासी बंशीधर तिवारी परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। गांव में नया मकान बनवाया है। बंशीधर नौ दिसंबर को पत्नी सहित मुंबई चले गए थे। 13 अप्रैल को जब बंशीधर पत्नी के साथ लौटे तो खिड़की टूटी थी और दरवाजों के सभी ताले टूटे मिले। बंशीधर के मुताबिक चोर करीब 4-5 लाख रुपये का सामना उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...