नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पाकिस्तान सरकार ने मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) के दो मशहूर पारसी डॉक्टरों को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'निशान-ए-इम्तियाज' (Nishan-e-Imtiaz) से मरणोपरांत सम्मानित करने का ऐलान किया है। इन डॉक्टरों में फिजिशियन डॉ. जल रतनजी पटेल और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जल ढाबों-कू शामिल हैं। दोनों डॉक्टरों को यह सम्मान पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की टीबी की गंभीर बीमारी को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए दिया जा रहा है। पाकिस्तान के संघीय मंत्री और पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अहसन इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मान मार्च 2027 में आयोजित होने वाले एक समारोह में दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मौत, धमकियां और गालियां: पाकिस्तान में महिला टिकटॉकर्स की जान इतनी सस्ती क्यों? मंत्री अहसन ...