बिजनौर, मई 8 -- मुंबई में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद अब यूपी में भी तरबूत से मौत का मामला सामने आया है। बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डा. विशाल ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि टीम भेजकर जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी डॉ. जियाउल रहमान, उनकी पत्नी और पुत्री मुस्कान की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। तीनों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजन उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बिजनौर र...