वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। नमो घाट की दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में बुधवार को मुंबई की श्वेता देशपांडे का सुगम गायन हुआ। उन्होंने मराठी भजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया। तत्पश्चात हिंदी भजन और चैती गाकर श्रोताओं को आनंदित किया। उनके साथ तबला पर किशन कुमार तथा हारमोनियम पर हर्षित पाल धनगर ने संगत की। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अनूप मिश्रा, संयोजन अंशुमान महाराज ने किया। यह भी पढ़ें- सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में बुधवार को अस्सी घाट पर शास्त्रीय गायन हुआ। छत्तीसगढ़ की नमिता गुप्ता ने राग अहीर भैरव के सुर लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...