मैनपुरी, जुलाई 31 -- मैनपुरी। मुंबई की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गेमिंग प्लेटफार्म पर बातचीत के दौरान एक महिला ने साथियों की मदद से बिना तलाक दिए फिरोज नाम के युवक से शादी कराने का झांसा दिया और मैनपुरी बुलाकर होटल में बंधक बना लिया। किसी तरह उनसे बचकर वह पुलिस के पास पहुंच पायी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नंदनी धर्मेश यादव पत्नी धर्मेश यादव निवासी गोरेगांव वेस्ट नियर बांगुरनगर, लक्ष्मीनगर मुंबई ने आरोप लगाया कि गेमिंग प्लेटफार्म पर याशिका नाम की लड़की से उसकी बातचीत शुरू हो गई।

महिलाओं द्वारा धोखा याशिका अपने आपको को दिल्ली की निवासी बताती थी। बात क...