मुख्य संवाददाता, सितम्बर 23 -- UP News: मुंबई, कोलकाता और दिल्ली की तरह अब यूपी में भी लोकल ट्रेन जल्द दौड़ेगी। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे ने लोकल ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड ने वाराणसी और लखनऊ मंडल के ऐसे रूटों की जानकारी मांगी है, जिन पर अत्यधिक भीड़ होती है और उस रूट पर एमएसटी धारक अधिक हैं। ऐसे रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुंबई लोकल की तरह कम समय अंतराल (फ्रीक्वेंसी) पर ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर सुगम हो सके। इन लोकल और मेमू ट्रेनों का किराया सामान्य पैसेंजर श्रेणी का ही रहता है, जिससे आम आदमी को लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलता है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एनईआर प्रशासन ने स्टेशनों के नाम प्रस्तावित कर रेलवे ...