जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। राउरकेला और चक्रधरपुर के बीच रेलवे एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को समय से नहीं चला पा रहा है। इससे रोज सैकड़ो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट से टाटानगर आई जबकि मुंबई की गीतांजलि एक्सप्रेस करीब 6 घंटे और मुंबई हावड़ा मेल गरीब 3 घंटे लेट से टाटानगर पहुंची। मालूम हो कि, ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की दूसरे मार्ग की ट्रेन छूट जाती है। 17 मई को दुरंतो एक्सप्रेस की यात्री ने शिकायत भी दर्ज कराया था। जबकि सोशल मीडिया में रोज दर्जनों शिकायत सिर्फ चक्रधरपुर मंडल से दर्ज हो रही है। जानकार बताते हैं कि चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल में ट्रेनों को भी रेलवे समय से नहीं चलाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...