नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Abhishek Sujit Sharma IIT Delhi: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन हो, तो गरीबी और तंगहाली भी रास्ता नहीं रोक सकती। ऐसी ही एक बेहद प्रेरणादायक और अद्भुत कहानी है मुंबई के लोकमान्य तिलक नगर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले अभिषेक सुजीत शर्मा की। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से आने वाले अभिषेक ने बिना किसी महंगी कोचिंग और केवल अपनी कड़ी मेहनत और पड़ोसी के Wi-Fi के सहारे देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली JEE Advanced परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। आज उनका चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट IIT दिल्ली में हो गया है।मुंबई की झुग्गी का तंग कमरा और आर्थिक तंगी अभिषेक शर्मा मुंबई के एक बेहद पिछड़े तंग झुग्गी इलाके में रहते हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी अच...