रांची, अगस्त 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुंबई काम करने गए 19 वर्षीय युवक के लापता होने और उसकी हत्या की आशंका को लेकर पिता ने सिल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के बंता गांव का है। गांव निवासी संतोष लोहरा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र प्रदीप लोहरा 8 जुलाई की रात करीब 9 बजे गांव के ही मकरा लोहरा और समल मुंडा के साथ काम करने के लिए मुंबई गया था। शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई को प्रदीप ने फोन पर अपने पिता से बातचीत की थी। इस दौरान उसने बताया था कि उसके साथ गए लोग उसे मारने की योजना बना रहे हैं। पिता के अनुसार, इस बातचीत के बाद से ही प्रदीप और उसे मुंबई ले जाने वाले दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। काफी प्रयास के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे संतोष लोहरा को अपने बेटे के साथ अनहोन...