मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 44 करोड़ का माल; हाइड्रोपोनिक भांग, हीरे और सोना जब्त
नई दिल्ली, मार्च 4 -- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 44 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक भांग, हीरे, सोने के आभूषण और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 46 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, सोना और कीमती पत्थर बरामद किए गए। अधिकारी के अनुसार, बैंकॉक से आए नौ यात्रियों के पास से अलग-अलग मामलों में कुल 44.292 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य 44.292 करोड़ रुपये है। इन सभी यात्रियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, 299 ग्राम मेथाक्वालोन (एनडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.