सूरत, सितम्बर 29 -- मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम अचानक उड़ानों का आवागमन प्रभावित हो गया। मुंबई में उतरने वाली 8 फ्लाइट्स को सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। इन विमानों में कुल 1,255 यात्री सवार थे। सभी विमान सूरत में सुरक्षित लैंड हुए। दरअसल, मुंबई में मंगलवार शाम तेज हवाओं के चलते एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में परेशानी आई। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुंबई आने वाली फ्लाइट्स को सूरत का रुख करना पड़ा। सूरत एयरपोर्ट ने इस दौरान वैकल्पिक एयरपोर्ट के तौर पर काम किया। हालांकि, यात्रियों को अचानक अपनी मंजिल बदलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में IndiGo और Air India की उड़ानें शामिल थीं, जो दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा और तिरुचिरापल्ली जैसे शहरों से मुंबई आ रही थीं। यह भी पढ़ें- वियतनाम में योग सिखान...