जहानाबाद, जून 25 -- मौत की सूचना मिलते ही गांव में पसरा मातमी सन्नाटा पार्थिव शरीर लाने के लिए परिजन मुंबई के लिए रवाना रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लाखापुर गांव निवासी सीआईएसएफ के जवान रौशन कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली घर में चीत्कार मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण व घर वालों शव आने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना को सुनकर आसपास के लोग शहीद के घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधवा रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट तैनात सीआईएसएफ जवान की मौतशहीद की पहचान मालूम हो कि दिनेश शर्मा के पुत्र शहीद रौशन कुमार की मौत बुधवार की रात्रि में हृदय गति रुकने के कारण हो गई। परिजनों ने बताया कि रौशन कुमार शाम में ड्यूटी कर अपने आवास पर पहुंचे थे। ...