मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत
फरीदाबाद, मार्च 19 -- बल्लभगढ, संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाजरू गांव के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अजय यादव निवासी आरा, बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में हरफली गांव में पत्नी आरती के साथ रहता था। वह आईएमटी में एक निजी कंपनी नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह रात की ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार अजय यादव का विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था, जबकि पांच साल पहले उसका गौना हुआ था। दंपति के कोई संतान नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.