नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की सबसे वैल्यूएबल टीम कौन सी है? इसका जवाब आपको भी शायद पता होगा। इसका जवाब है- मुंबई इंडियंस। दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल अंबानी परिवार की ये टीम है, जिसकी वैल्यू 2 बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा है। आईपीएल की ये एकमात्र टीम है, जिसकी वैल्यूएशन इतनी ज्यादा है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जबकि तीसरे स्थान पर आपको एमएस धोनी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स नजर आएगी। आईपीएल टीमों की वैल्यूएशन की रिपोर्ट स्पोर्टिको ने जारी की है, जो स्पोर्ट्स बिजनेस को देखती है। यह आईपीएल से जुड़ी इस कंपनी की पहली रिपोर्ट है।आईपीएल की टॉप 5 वैल्यूएबल टीममुंबई इंडियंस नंबर वन स्पोर्टिको के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की वैल्यूएशन इस समय 2.1 बिलियन यूएस डॉलर है।...