नई दिल्ली, मई 23 -- अंबाती रायुडू के अनुसार स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं रहने से ईशान किशन को आज का खिलाड़ी बनने में मदद मिली है। किशन इस समय आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप सूची में पांचवें स्थान पर हैं। अब तक 14 मैचों में उन्होंने 40.64 की औसत और 178.36 के स्ट्राइक रेट से 569 रन बनाए हैं। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनकी 46 गेंदों में 79 रन की पारी, इस सीजन में उनका छठा 50 प्लस का स्कोर था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इससे पहले उन्होंने किसी भी आईपीएल सीजन में तीन से ज्यादा 50 स्कोर नहीं बनाए थे।ईशान की बैटिंग में हुआ सुधार रायुडू ने ईएसपीएन पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "किशन मुंबई जैसी टीम में बड़े होते हुए सुपरस्टार बनना चाहते थे, लेकिन अब वह अपने दम पर सुपरस्टार हैं। एमआई में अपने...