नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। ऑक्शन से एक महीने पहले यानी गुरुवार (17 नवंबर) को आईपीएल की सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डिकॉक समेत 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एमआई ने न्यूजीलैंड के धाकड़ पेसर ट्रेंट बोल्ट और भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर, अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर की छुट्टी कर दी है। मुंबई ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया। बोल्ट की फीस 12.50 करोड़ रुपये थी। चाहर की फीस 9.25 करोड़ जबकि गजनफर की 4.80 करोड़ रुपये थी। माना जा रहा कि पंजाब से पेसर अर्शदीप सिंह के आने के बाद मुंबई को चाहर की जरूरत नहीं रह गई थी। मुंबई ने...