मुंबई, मार्च 30 -- रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियंस ने हाई स्कोरिंग मैच में हराया। केकेआर पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार टीम को करना पड़ा। 13 साल के बाद एमआई अपना सीजन का पहला लीग मैच जीती है। मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है, लेकिन इस दौरान 5 खिताब भी मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जरूर जीता, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- I...