नई दिल्ली, मार्च 28 -- इंडियन प्रीमयर लीग का नया सीजन शुरू होने से पहले नीता अंबानी अपनी टीम मुंबई इंडियंस से मिलने पहुंची। जहां उनका सिंपल फैशन सेंस वाहवाही बटोर रहा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज पर वीडियो अपलोड है जिसमे वो टीम मेंबर से प्रैक्टिस सेशन के बाद मिल रही हैं और उन्हें कॉम्पलिमेंट करते दिख रही हैं। वहीं अपनी साड़ियों और ज्वैलरी से सुर्खियों में रहने वाली नीता अंबानी का सिंपल आउटफिट भी फैंस की वाहवाही बटोर रहा है।टीम मेंबर से मिलने पहुंची नीता अंबानी ने इस बार अपनी हैवी ज्वैलरी और साड़ियों के कलेक्शन को किनारे रख बिल्कुल साधारण कपड़ों को चुना। और उनका ऐसा कैजुअल लुक भी फैंस को इंप्रेस कर गया। ट्रेनिंग सेशन के बाद मैदान पर खिलाड़ियों से मिलने पहुंची। वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर कॉम्प्लिमेंट...