नई दिल्ली, मार्च 29 -- मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है। मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम बनेगी। मुंबई इंडियंस की टीम दुनिया में 300 मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनने वाली है। इससे पहले ये कारनामा पाकिस्तान और समरसेट ने किया है। पांच बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 287 मैच खेले हैं। वहीं तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 281 मैच खेले हैं। पाकिस्तान और समरसेट ने 303 मुकाबले खेले हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 18 सीजन के दौरान 277 मैच में शामिल...