वाराणसी, मार्च 8 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। होली बीतने के बाद लोगों की घरवापसी तेज हो गई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइटें फुल हो चुकी हैं। इनका किराये में लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी हो गई है। आमतौर पर मुंबई का विमान किराया पांच-छह हजार रहता है। रविवार को यह आठ-नौ हजार रुपये रहा। फ्लाइट से दिल्ली जाने का किराया चार-पांच हजार रुपये होता है। यह बढ़कर ठह-सात हजार हो गया। बेंगलुरु का किराया साढ़े सात हजार से बढ़कर 10,000 रुपये हो गया। इसी तरह हैदराबाद का फ्लाइट किराया नौ हजार से बढ़कर 12, 000 रुपये हो गया। अहमदाबाद आठ हजार से 10,000 रुपये हो गया। चेन्नई की फ्लाइटों का किराया रविवार को साढ़े नौ से 11 हजार के बीच रहा। आमतौर पर यह साढ़े सात से आठ हजार रुपये होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...