भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। मोजाहिदपुर अवर विद्युत प्रमंडल अंतर्गत मरम्मत कार्यों के लिए आज यानी शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। मुंदीचक डिक्शन रोड और लालूचक अभिलाषा भवन के पास 11 केवी फीडर में कवर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का कार्य होना है। इसके कारण डिक्शन रोड और लालूचक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान कुल छह ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे, जिससे संबंधित इलाकों में जलापूर्ति और घरेलू कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.