चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुंडा मार्केट में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आरएसपी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के अभियान की थीम स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत विकसित भारत है। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत मुंडा मार्केट को स्वच्छ किए जाने वाले सार्वजनिक स्थलों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया था। लगभग 25 सदस्यों ने इस स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की। यह भी पढ़ें- जमालपुर में स्वच्छता के लिए खेल से दिया स्वच्छता का संदेश इस स्वच्छता अभियान का ...