रामगढ़, मई 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। उक्त बातें पालू पंचायत में आयोजित मंडा पूजा सह मेला में बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कही। यहां पर मंडा पारंपरिक आस्था, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंडप मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया तथा क्षेत्रवासियों को मंडा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। शिव भक्तों ने अंगारे में चलकर शिव भक्ति की परिचय दिया। मौके...