देहरादून, फरवरी 9 -- रुड़की। लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सोनू नामक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...