बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मलांवा गांव में गुरुवार को एक घर में बालक के मुंडन का मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गोला दागते समय एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तत्काल पयागपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलांवा गांव में आयोजित मुंडन समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान सहभागिता के लिए पहुंचे थे। इसी बीच श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के पिपरा गोसाई गांव निवासी स्वामी नाथ (50), पुत्र सुखराम, गोला दाग रहे थे। अचानक एक गोला उनके हाथ में ही फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।आनन-फानन में घायल स्वामी नाथ को पयागपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इ...