सीतापुर, फरवरी 23 -- मछरेहटा, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में सोमवार को मुंडन समारोह की तैयारी चल रही थी। परिवार वाले मंदिर गए थे। कारीगर घर पर खाना बना रहे थे। इस बीच भट्टी से गैस सिलेंडर की पाइप निकलने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक युवक मामूली रूप से झुलस गया। लपट देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का काफी सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। मछरेहटा के फतेहनगर असरेखा निवासी खुशीराम की पोती का सोमवार को मुंडन समारोह था। दोपहर में कारीगर घर पर खाना बना रहे थे। परिवार और रिश्तेदार गांव के बाहर स्थित मंदिर पर मुंडन संस्कार करवाने गए थे। घर पर चाचा गोलू और कारीगर थे। इस बीच खाना बनाते समय अचानक भट्टी से गैस पाइप निकल गई। देखते ही देखते आसपास आग फैल गई। लपट देख अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.