हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गोसवा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है। गोसवा गांव निवासी स्मृति कुमार की शादी 2010 में 36 वर्षीय मनोरमा से हुई थी। महिला के मायके में मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने को लेकर दंपति में विवाद हो गया। महिला अपने पति से मायके चलने की जिद कर रही थी पर पति के मना करने पर नाराज हो गई। शनिवार सुबह गुस्से में आकर मनोरमा ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने प...