संभल, मई 28 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में मंगलवार देर रात चोर सूने मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का माल समेटकर ले गए। बुधवार सुबह परिवार हरिद्वार से वापस लौटा, तो घटना देख सन्न रह गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव सौंधन के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी धर्मपाल अपनी पोती काव्या का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। बुधवार सुबह परिजन जब हरिद्वार से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौटे, तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था जबकि अंदर कमरे के ताले टूटे हुए थे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार मुंडन संस्कार में गया परिवार, घर से लाखों के जेवर चोरी घर से सामान चोरी देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने जब...