इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। बरेली से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो बकेवर थाना क्षेत्र में खितौरा आश्रम के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग और एक बालक घायल हो गए, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बरेली से करीब 20 लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए इटावा आए थे। छत्रपाल ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे सभी लोग इटावा रेलवे स्टेशन से दो ऑटो में सवार होकर खितौरा आश्रम जा रहे थे। परिवार की बच्ची मानवी का मुंडन संस्कार होना था। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर दोनों ऑो में करीब 10-10 लोग सवार थे। बकेवर थाना क्षेत्र में खितौरा आश्रम के पास पटियात नहर बंबा के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पल...