बुलंदशहर, मई 16 -- हरियाणा के बल्लभगढ़ से पड़ोसी परिवार के साथ मुंडन संस्कार कराने अनूपशहर गंगा तट पर आए तीन किशोर गंगा स्नान करते समय डूब गए। दो को सकुशल बचा लिया। तीसरे की तलाश में गोताखोर जुट गए हैं। शनिवार को शाम के समय फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ के मुहल्ला सुभाष कॉलोनी निवासी लक्ष्मण पुत्र केहर सिंह अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने अनूपशहर में जाह्नवी द्वार गंगा घाट पर आए थे। यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार में आए तीन किशोर गंगा डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश जारीमुंडन संस्कार के दौरान उनके साथ मोहल्ले के 16 वर्षीय गौरव, 15 वर्षीय कृष्णा, 16 वर्षीय अंशु पुत्र कंचन गंगा स्नान के दौरान गहरे जल में जाकर डूबने लगे। गंगा तट पर स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। तत्काल मौके पर मौजूद नाविको ने गौरव तथा कृष्णा को सकुशल बाहर निकाल लिया। किं...