बक्सर, जून 17 -- पेज चार पर फ्लायर ------ भीड़ परिवार के साथ उत्तरायण गंगा किनारे स्थित रामरेखा घाट पर उमड़ी भीड़ पुलिस चौकी से लेकर रामरेखा घाट तक लोगों के आवागमन से रहा जाम फोटो संख्या-17 कैप्सन- बुधवार को मुंडन को लेकर रामरेखा घाट पर जुटी भीड़। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धार्मिक और पौराणिक महत्ता वाले रामरेखा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुंडन मुहूर्त होने के चलते दूर-दूर से लोग अपने बच्चों व परिवार के साथ उत्तरायण गंगा के किनारे स्थित रामरेखा घाट पहुंचे थे। बुधवार की सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महत्वपूर्ण है कि इस जिले के अलावा भोजपुर, कैमूर, रोहतास, छपरा, गोपालगंज, सीवान सहित पड़ोसी राज्य यूपी के सीमावर्ती जनपद बलिया, गाजीपुर, मऊ व अन्य दूरदराज से इलाके...