अमरोहा, नवम्बर 3 -- हसनपुर, संवाददाता। मुंडन संस्कार के दौरान गंगा घाट पर युवकों ने एक परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। एक राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी कही जा रही है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जीतू पुत्र रोहदास के परिवार के बच्चे का रविवार दोपहर मुंडन संस्कार था। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के पूठ गंगा घाट पर बाइक तेज गति से निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। दूसरे गांव के करीब पंद्रह युवकों ने जीतू के भाई जोगेश व उसके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव का खासा प्रयास किया। आरोप है कि युवक तमंचों से लैस थ...