संतकबीरनगर, मार्च 13 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव से मुंडन संस्कार के लिए विन्ध्याचल जा रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी बोलेरो दुर्घटना का शिकार हो गई। चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम नकहा निवासी राम कलेश निषाद ने बताया कि उनके परिवार के लोग गांव के ही रमेश पुत्र रामललित की बोलेरो से अपने छोटे बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए विन्ध्याचल जा रहे थे। बुधवार की देर रात करीब तीन बजे जब वाहन लालगंज (जनपद आजमगढ़) के पास पहुंचा, तभी अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए।परिवार के लोग किसी तरह वापस अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में गंभीर र...