कौशाम्बी, मई 4 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में सोमवार को मां शीतला के दर्शन एवं मुंडन की विशेष तिथि होने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर चार बजे से ही धाम के कुबरी, कालेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर भक्तों का तांता लग गया। गंगा के पावन जल में स्नान करने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। दान-पुण्य कर जयकारा लगाते हुए मां शीतला पहुंचकर मत्था टेका। सोमवार को मां शीतला मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों कतार में लगने के बाद मां शीतला के गर्भ गृह पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने माता को नारियल, चुनरी और अड़हुल की माला चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया और मां से उनके उज्ज्वल भविष्य व लंबी आयु की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.