बेगुसराय, मार्च 6 -- बलिया, एक संवाददाता। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने सिमरिया धाम जा रहे लोगों से भरी एक बस में अचानक विद्युत धारा प्रवाहित तार सट जाने से महिला, बच्चे सहित दर्जनों लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड की भगतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 मीरअलीपुर गांव से अजय महतो के पुत्र और पुत्री का मुंडन संस्कार सिमरिया धाम में शुक्रवार को होना था। मुंडन संस्कार के बाद शुक्रवार को ही अजय महतो की बहन की भी शादी होनी है। इसको लेकर रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। उसी में परिजन, ग्रामीण और उसके रिश्तेदार मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बस से जा रहे थे। घर से थोड़ी ही...