महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवलिया टोला करौता में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के काली माता स्थान पर चल रहे मुंडन कार्यक्रम के दौरान अचानक पीपल की सूखी डाल टूटकर महिलाओं पर गिर पड़ी। इस घटना में चबूतरे पर बैठीं दो महिलाएं डाल से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को बाइक से रतनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंगवलिया टोला करौता निवासी धर्मेन्द्र की बच्ची का सोमवार को खलिहान में स्थित काली माता स्थान पर मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। इसी स्थान पर वर्षों पुराना एक पीपल का पेड़ है, जिसका चबूतरा बना हुआ है। चबूतरे पर धर्मेंद्र की मां धनमती (58) ...