लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- निघासन, संवाददाता। बंगलहा तकिया के मुंजहा पुरवा गांव में खड़ंजा निर्माण व मरम्मत में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने 11 मार्च को ''खड़ंजा लगाने में फर्जी बिलिंग की मजदूरों ने की शिकायत'' शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इसमें काम करने वाले गांव के मजदूरों को मजदूरी देने की जगह बाहर के मजदूर दिखाकर पैसा निकालने व एक भट्ठे से खरीदी गई ईंटों का भुगतान दूसरे ईंट भट्ठे को करने का आरोप लगाया गया था। मुंजहा पुरवा के मजदूरों ने इसकी शिकायत की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ जयेश कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लाक की तीन सदस्यीय टीम ने इसकी मौके पर जाकर जांच की। इसमें कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं। निघासन ब्लाक की बंगलहा तकिया ग्राम पंचायत के मुंजहा पुरवा गांव में वित्तीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.