औरंगाबाद, मई 7 -- जांच शिविर में 25 विद्यार्थियों की जांच, पांच को चश्मे की आवश्यकता पाई गई फोटो- 7 मई एयूआर 7 कैप्शन- मुंजहड़ा विद्यालय में बच्चों की आंखों की जांच करती नेत्र सहायक सोनम कुमारी गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंजहड़ा में शिविर लगाकर बच्चों की आंखों की जांच की गई। शिविर में कुल 25 बच्चों की जांच की गई। नेत्र सहायक सोनम कुमारी और डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पांच बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई है, जिन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 20 बच्चों की आंखों की रोशनी सामान्य पाई गई। चिकित्सकों ने बच्चों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने तथा आंखों की देखभाल से संबंधित कई उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर आरबीएसके टीम के अन्य सदस्य, विद्यालय के शि...