मुंगेर स्टेशन का होगा कायाकल्प, दो नई लूप लाइन और एक प्लेटफॉर्म के निर्माण का सर्वे शुरू
भागलपुर, मई 11 -- मुंगेर से सुजीत मिश्रा की रिपोर्ट मुंगेर स्टेशन के विकास को लेकर सोमवार को बड़ा कदम उठाया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर, जमालपुर की टीम ने मुंगेर स्टेशन पहुंचकर दो नई लूप लाइन और एक नए प्लेटफॉर्म के निर्माण हेतु सर्वे शुरू किया। टीम ने स्टेशन के उत्तरी भाग का जायजा लिया और एक नंबर प्लेटफॉर्म के बगल में खाली स्थान पर अतिरिक्त ट्रैक बिछाने की संभावनाएं तलाशीं। टीम सदस्यों ने बताया कि एक प्लेटफॉर्म और दो लूप लाइनों के लिए जमीन की उपलब्धता देखी जा रही है। प्लेटफॉर्म निर्माण के साथ फुट ओवर ब्रिज का विस्तार भी प्रस्तावित है। सर्वे के बाद टीम स्केच प्लान के साथ अपनी रिपोर्ट मालदा डिवीजन को भेजेगी। यह पहला सर्वे है, इसके बाद अन्य उच्चस्तरीय टीमों द्वारा भी सर्वे किया जाएगा। इस विकास कार्य से मुंगेर स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.