मुंगेर से सुल्तानगंज तक गंगा के जलस्तर में आज से वृद्धि
भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा के जलस्तर में रिकार्ड बढ़ोतरी होने लगी है। पटना का पानी हाथीदह और मुंगेर में तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर गुरुवार रात से सुल्तानगंज और भागलपुर में दिखने लगा है। शुक्रवार को भागलपुर और कहलगांव में जलस्तर का उफान दिख सकता है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि अप स्ट्रीम में पटना के पानी का प्रेशर लो स्ट्रीम में हाथीदह-मुंगेर-सुल्तानगंज की ओर आया है। करीब 30 सेमी की बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए भागलपुर में गंगा किनारे बसे लोगों को संभावित खतरे से आगाह किया गया है। आयोग की जारी रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार को हाथीदह में 35 सेमी गंगा बढ़ी है। यह भी पढ़ें- रामगंगा के जल स्तर में बढ़त जारी, और बढ़ने की उम्मीद मुंगेर में 12 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। भागलपुर और कहलगांव में एक सेमी और चार सेमी की वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.