मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर। मुंगेर सेवा मंच द्वारा आयोजित 'पारिवारिक होली मिलन समारोह' भव्य और ऐतिहासिक रहा। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली। समारोह का मुख्य आकर्षण धरहरा के चर्चित कलाकार लोहा सिंह (संतोष कुमार सिंह) और उनकी पोती विद्या सिंह रहे, जिनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेयर कुमकुम देवी, विधायक कुमार प्रणय, पूर्व मेयर रुमा राज और ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने मंच के प्रयासों को सराहा। नगरवासियों के लिए ठंडाई और गोलगप्पे की विशेष व्यवस्था रही, जबकि अबीर-गुलाल से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना है। आयोजन को सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.