मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता।राज्य सरकार ने प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान को गति देते हुए मुंगेर सहित बिहार के सभी विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित करने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा नीरज कुमार के हस्ताक्षरित पत्र में बताया गया है कि, छात्रों और विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी से बिहार को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। अभियान के तहत प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ और बोतलों के उपयोग को हतोत्साहित किया जाएगा तथा उनके पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा। भारत स्काउट एवं गाइड तथा प्लास्टिक वॉरियर्स टीम बिहार की पहल पर यह कदम उठाया गया है...