मुंगेर, जुलाई 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार पुलिस के नए जांबाज देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शुक्रवार को मुंगेर सदर अस्पताल के फैब्रिकेटेड बिल्डिंग में 2026 बैच के 330 बिहार पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस की सघन जांच की गई। ​चिकित्सकीय जांच अभियान का नेतृत्व खुद सिविल सर्जन डॉ. राजू कर रहे थे। जवानों की बारीकी से जांच करने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया था। इस टीम में शामिल प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ. किस्टो और फिजिशियन डॉ. के. रंजन ने सभी जवानों के स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों को परखा। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद ​सुबह से ही लगी रही कतारेंः​मेडिकल टेस्ट को लेकर सुबह से ही अस्पताल ...