मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के कैंसर पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल स्थित डे-केयर सेंटर में अब कैंसर मरीजों के लिए पैलिएटिक एंड सपोर्टिव केयर की सेवा विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि दो मरीजों को सपोर्टिव केयर की सुविधा भी प्रदान की। अस्पताल पहुंचे होमी भाभा कैंसर संस्थान के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद और कीमोथेरेपी नर्सिंग स्टाफ सोनू कुमार ने स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत, डॉ. स्वाति और डॉ. स्नेहिल भी मौजूद रहे। टीम ने बताया कि फिलहाल डे-केयर सेंटर में 4 बेड की व्यवस्था की गई है, जहां पैलिएटिक केयर और बायोप्सी की सुविधा उपल...