मुंगेर, अप्रैल 11 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों और सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोपों के बीच अब अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को यह विवाद उस समय और गहरा गया, जब सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई है कि सुरक्षाकर्मियों ने सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है।​मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, डीएम से शिकायतः​सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम ड्यूटी पर तैनात गार्ड प्रिंस कुमार और दीपक कुमार के साथ प्रबंधक ने अकारण अपशब्दों का प्रयोग किया। जब सुपरवाइजर भीम राय ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोप है कि प्रबं...