मुंगेर, जनवरी 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर सदर अस्पताल इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की भारी कमी के कारण न केवल कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि मरीजों की सेवा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि, जिन कार्यों के लिए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्त होने चाहिए, उनका पूरा बोझ अब नर्सिंग स्टाफ, विशेषकर जीएनएम पर आ गया है। ऐसे में, जीएनएम स्टाफ कार्यभार से दबे जा रहे हैं। लेकिन, कोई उनकी समस्याओं को देखने वाला नहीं है। जबकि, जीएनएम द्वारा इस समस्या को वरीय अधिकारियों के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है। जीएनएम पर अतिरिक्त कार्यों का दबाव: अस्पताल में एक-एक जीएनएम के कंधे पर 75 से अधिक मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी है। एक जीएनएम का कार्य मुख्य रूप से पेशेंट का एंट्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.